Google Keyword Planner क्या होता है? Google Keyword planner मे keyword Research Kaise kare?


Google Keyword Planner मे Keyword Research कैसे करे?


दोस्तों आपका फिर से techsadhan मे स्वागत है। आज मैं Google Keyword Planner मे Keyword Research कैसे करे के बारे में बताने वाला हूँ।

मैं जानता हूं आपने अभी एक नया ब्लॉग शुरू किया है। और कुछ पोस्ट भी लिखना शुरू कर दिया है।

आपके पोस्ट को गूगल इंडेक्स भी कर रहा है। लेकिन जब आप गूगल के searching page पर अपने पोस्ट को ढूंढते है तब आपको अपना पोस्ट कही दिखाई नहीं देता है।

क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। एसा इसलिए होता है क्युकी आपने अपने कीवर्ड का अच्छी तरह से रिसर्च नहीं किया है।

आपको एक एसा keyword को find करना होगा जिसका competition और Search Volume low हो।

मगर आप सोच रहे होगे ये free मे कैसे होगा क्युकी keyword research करने के लिए तो paid version का tool buy करना होगा।

तो दोस्तों आज मैं एक एसा powerful tool के बारे मे बताने वाला हूं जो बिल्कुल free है। जी हाँ दोस्तों बिलकुल free और तो और वो गूगल का भी product है।

Join Us on Telegram

मैं Google Keyword Planner की बात कर रहा हूं। Google Keyword Planner एक एसा powerful tool है।

जिसे आप मुफ्त मे उपयोग करके अपने ब्लॉग के लिए keyword research कर सकते हैं।

तो आइये गूगल Keyword Planner को details मे जानते हैं।


Google Keyword Planner क्या होता है :-


Google Keyword Planner एक प्रकार का कीवर्ड रिसर्च करने वाला Tool है। जो गूगल के द्वारा free मे प्रदान किया जाता है।

आप इस tool के मदद से Low Competition वाला keyword research कर सकते है। Google का ही product होने के कारण यहा जो भी डाटा मिलता है। वह एकदम accurate और authentic होता है।

यहा आप targeted keyword पर कितना competitions और कितना search volume है सब पता कर सकते हैं।

गूगल कीवर्ड प्लैनर को उपयोग करना बहुत आसान होता है ।क्योंकि इसका Interface बहुत easy और simple है।

वैसे मैं आपको Step by Step यहा पर guide करा दूंगा। इसीलिए आप ज्यादा tension न ले।

मैं जो steps यहा पर बता रहा हू उसे आप follow करेंगे। तो आप बहुत ही आसानी से keyword research करना सीख जाएंगे।


Google Keyword Planner मे Account कैसे खोले :-


गूगल कीवर्ड प्लैनर गूगल Ads के अंदर ही आता है। इसलिए सबसे पहले आपको गूगल Ads मे अपना अकाउंट open करना होगा। उसके बाद आप Google Keyword Planner का आसानी से use कर पाएंगे।


1 ) सबसे पहले आप Google पर ‘Google Keyword Planner’ search करे।

2 ) सबसे ऊपर गूगल कीवर्ड प्लैनर का official website आएगा उसे open करे।

3 ) इसमे आपको Go to Keyword Planner का एक option दिखाई दे रहा होगा उसे open करे।

4 ) अब आप यहा अपना Gmail id और password से login करे।

5 ) यहा आप अपने Business Information के confirmation page पर आ जाएंगे।

6 ) इसको submit करने के बाद आपको congratulations का massage प्राप्त होगा।

7 ) Finally दोस्तों आपका Google Keyword Planner मे account create हो चुका है।

अब आप explore Keyword planner पर click करे। जिससे keyword planner का dashboard open हो जायेगा।


Advance Keyword को Research कैसे करे :-

दोस्तों , आपने कीवर्ड planner मे Account बना लिये है। अब आइये इस Tool को use कैसे करना है उसे जानते हैं।

Keyword Planner को open करने पर Dashboard मे 2 ऑप्शन दिख रहा होगा।

1. Discover New Keyword

2.Get Search Volume and Forecast.


Discover New Keyword को click करने पर इसमे भी 2 options मिलता है। Get Search Volume and Forecast के बारे में किसी और पोस्ट में जानेंगे।


1. Start with Keyword 2. Start with website


1) Start with keyword:-

Start with keyword मतलब aapko यहा अपने article से related keyword type करना है।

Long tail keyword प्राप्त करने के लिए आपको एक से अधिक keyword लिखना होगा। उसके बाद get results को click कर दे।

आपके सामने बहुत सारे keyword का लिस्ट आ गया होगा। इसमे भी सेटिंग करके आप keyword को refine कर सकते हैं।

इसके लिए side मे refine keywords का option दिखाई दे रहा होगा।

इससे आप brand या non- brand, process, service, competition… etc के अनुसार keywords को filter कर सकते हैं।

अब आपको यहा filtered keywords का list मिल गया होगा। लिस्ट से आप monthly searches, competitions, volumes, bids सब कुछ का जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Low competition का keyword को sort करने के लिए competition पर क्लिक करें।

अब आपके पास low competition keyword का list आ गया है। यहा आपको right side के top पर csv file options मिलेगा। उस csv file के option को click करके list को save कर सकते हैं।


2) Start With Website :-

Start with website मे एक पेज या वेबसाइट का keyword find कर सकते हैं।

इसके लिए आपको enter a domain मे अपने competitor के website या page का URL paste करना है।

इसके बाद use only this page को select करे और Get Result से results प्राप्त करे। अब आपको इसमे
Keyword का list मिल गया होगा।

यहा पर आप filtered keyword की मदद से Language, country, date, search results etc को filter कर सकते हैं।

इस filtered list को csv file के रूप में save कर लेना है।

यहा आप filter की मदद से low competition तथा हाई search volume का keywords प्राप्त कर सकते हैं।

Google keyword planner के उपयोग के फायदे :–

1. Google का product होने के कारण इसमे बहुत accurate डाटा मिलता है।

2. इसके द्वारा आप monthly search volume आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

3. यह tool free मे available होता है

4. इस tool के मदद से अपने किसी भी competitors का keyword निकाल सकते हैं।

5. इस tool से keywords का search volume और difficulty की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

6. इस tool से Google Ads मे selected Ads को run करने में मदद मिलती है।

Google Keyword Planner के Features क्या है?

Google Keyword Planner के Features बहुत सारे है जो निम्न है:-

1. इसमे Relavant keyword Ideas का options है

2. यहा particular country के अनुसार high volume keyword प्राप्त कर सकते हैं।

3. इसमे language और date range को भी बदल सकते हैं।

4. Keyword refine का options भी available होता है।

5. यहा से keywords को copy करके excel sheet मे निकाल सकते हैं।

6. इसमें keywords को future मे use करने के लिए save भी कर सकते हैं।

7. यहा keyword competition का option available है जिससे targeted keyword पर competition का जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

8. इसमे top of page bid में high range और low range का options भी available होता है। जिसके माध्यम से advertiser keywords पर कितने पैसे खर्च करते हैं। इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पूरा post पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद उम्मीद है आप कुछ नया जरूर सीखे होंगे।

Leave a Comment