75 Rupees Coin Image : पीएम मोदी ने 75 रूपए का सिक्का जारी किया जानें पूरी जानकारी

75 Rupees Coin Image :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन के शुभ अवसर पर ₹75 का सिक्का जारी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 75 रूपए का एक विशेष सिक्का जारी किया है। इस सिक्का को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर जारी किया गया है।

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने 75 रुपये का सिक्का संसद की नई बिल्डिंग के मौके पर जारी किया है।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट और ₹75 का सिक्का (75 rupees coin image) लॉन्च किया है।

कैसा होगा ₹75 का सिक्का (75 rupees coin image)

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आदेशानुसार आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन के अनुसार ₹75 कॉइन का वजन 34.65 से 35.35 ग्राम के बीच होगा।

Join Us on Telegram

नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि सिक्के की एक तरफ बीच में अशोक स्तंभ का छवि होगा जिसमें कि एक तरफ देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा।

कहां से खरीद सकते हैं ₹75 का सिक्का (75 rs coin buy online)

इस तरह के स्पेशल मौके पर जारी होने वाले सिक्के को आप वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं।

indiagovtmint.in यह एक ऐसा वेबसाइट है जहां पर आपको विशेष मौके पर जारी किए जाने वाले सिक्के आसानी से मिल जाएंगे।

आपको मैं यह भी बता दु कि विशेष मौके पर जारी किया जाने वाला सिक्का सामान्य खरीद बिक्री के उपयोग के लिए नहीं होता है।

क्या होगा ₹75 सिक्का का दाम ( 75 rupees  coin price )

https://www.indiagovtmint.in/ के वेबसाइट पर मन की बात के 100th episode के सिक्के available है। जिसकी कीमत 3493 रुपये से लेकर 3787 रुपये तक होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध अलग-अलग मौकों पर प्रस्तुत किया गया सिक्का का लगभग औसतन मूल्य 3500 रुपये से अधिक ही है।

हालांकि, अभी के समय ₹75 का सिक्का वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द से जल्द यह सिक्का खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

आखिर ये सिक्के इतने महंगे क्यों हैं?

सबसे पहली बात यह है कि ये सिक्के किसी खास विशेष मौके पर ही जारी किया जाता है। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि ₹75 सिक्के का वजन लगभग 35 ग्राम के करीब है।
इसमें 50 परसेंट चांदी भी होगी बाकी के 50 परसेंट में तांबा निकल आदि रहेगा। यही कारण है कि ₹75 का सिक्का आपको थोड़ा महंगा मिलेगा।

FAQ

1. भारत का पहला सिक्का कौन सा था?

Ans. भारत का पहला सिक्का रुपये था जो कि साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया था।

2. इंदिरा गांधी के पांच के सिक्के की क्या कीमत है?

Ans. इस सिक्के की कीमत लगभग 15 से 25 हजार रुपए तक है।



Leave a Comment